मानसून आगमन की औसत तिथि 17-18 जून है। परन्तु इससे एक सप्ताह बाद या
पहले आनेवाले मानसून को देर या पहले आनेवाला माना जाता है। बीते 17 वर्षों में टीकमगढ़ जिले में मानसून आने की तिथि तथा मानसून की वर्षा के आंकडों को तालिका क्रमांक-1 में दर्शाया गया है। इससे पता चलता है कि बीते 17 वर्षों में 8 बार मानसून देरी से तथा शेष वर्षों में सामान्य समय पर आया है। सामान्य समय या देरी से मानसून आगमन का मानसून में हुई कुल वर्षा से कोई सहसम्बंध नहीं होता है। इस वर्ष भी मानसून आगमन की तिथि औशत होने की संभावना है।
टीकमगढ़ जिले में वातावरण में बढते नमी को देखते हुए, सम्भवत: मानसून का आगमन 22-24 जून के आस-पास होगा। अत: किसान भाई, खरीफ फसलों की तैयारी करें तथा बुआई हेतु खाद, उन्नतशील बीज की
व्यवस्था करें।
तालिका क्रमांक-1 : टीकमगढ़
जिले में मानसून आने की तिथि तथा मानसून में कुल वर्षा
वर्ष
|
मानसून आगमन की तिथि
|
कुल वर्षा(जून से सितम्बर माह)
मि.मी.
|
2001
|
26 जून
|
696.0
|
2002
|
20 जून
|
780.9
|
2003
|
27 जून
|
967.0
|
2004
|
16 जून
|
773.0
|
2005
|
30 जून
|
839.0
|
2006
|
28 जून
|
730.6
|
2007
|
01
जुलाई
|
271.0
|
2008
|
12 जून
|
138.6
|
2009
|
25 जून
|
599.0
|
2010
|
02
जुलाई
|
568.3
|
2011
|
20 जून
|
1511.1
|
2012
|
07
जुलाई
|
1015.5
|
2013
|
15 जून
|
1372.2
|
2014
|
19 जून
|
598.9
|
2015
|
23 जून
|
490.6
|
2016
|
20 जून
|
885.9
|
2017
|
26 जून
|
594.1
|
टीकमगढ़ जिले में मानसून पूर्व (1-15 जून) वर्षा का तहसील स्तर पर
वितरण में काफी अन्तर पाया गया है, जिसे तालिका
क्रमांक-2 में दर्शाया गया है। जतारा, टीकमगढ़, पलेरा व पृथ्वीपुर को छोड़कर ओरछा, निवाड़ी तथा बल्देवगढ़ में कम वर्षा
प्राप्त होती है। अत: किसान
भाई, खरीफ फसलें लेते समय इस बात का ध्यान रखें तथा सिंचाई की व्यवस्था होने पर ही
अधिक जल आवश्यकता वाली फसलें लगायें।
तालिका क्रमांक-2 : तहसील
स्तरीय औसत वर्षा 2001-2017 (1-15 जून तक)
तहसील
|
कुल वर्षा (मि.मी.)
|
टीकमगढ़
|
316.6
|
बल्देवगढ़
|
71.2
|
जतारा
|
204.0
|
पलेरा
|
156.0
|
निवाडी
|
130.0
|
प्रथ्वीपुर्
|
147.3
|
ओरछा
|
135.9
|
No comments:
Post a Comment