Thursday, June 28, 2018

Monsoon onset and kharif crop sowing


Monsoon onset in Bundelkhand Agroclimatic zone was on 23rd June after that a no rainfall was received till 26th June. From 22nd June to 28th June morning a total of average 40-50mm of rainfall is received, which is not sufficiently recharge the soil moisture below 10cm depth. Farmers are advised to still wait for a few days to start sowing of kharif crops. The chance of rainfall during next 36 hours is above 70 percent and moderate rainfall around 30-40mm could expect to receive. Check the soil moisture recharge below 10cm depth before start of kharif crop sowing operation.   

Thursday, June 14, 2018

टीकमगढ़ जिले में मानसून आगमन की तिथि तथा मानसूनी वर्षा


मानसून आगमन की औसत तिथि 17-18 जून है। परन्तु इससे एक सप्ताह बाद या पहले आनेवाले मानसून को देर या पहले आनेवाला माना जाता है। बीते 17 वर्षों में टीकमगढ़ जिले में मानसून आने की तिथि तथा मानसून की वर्षा के आंकडों को तालिका क्रमांक-1 में दर्शाया गया है। इससे पता चलता है कि बीते 17 वर्षों में 8 बार मानसून देरी से तथा शेष वर्षों में सामान्य समय पर आया है। सामान्य समय या देरी से मानसून आगमन का मानसून में हुई कुल वर्षा से कोई सहसम्बंध नहीं होता है। इस वर्ष भी मानसून आगमन की तिथि औशत होने की संभावना है।
टीकमगढ़ जिले में वातावरण में बढते नमी को देखते हुए, सम्भवत: मानसून का आगमन 22-24 जून के आस-पास होगा। अत: किसान भाई, खरीफ फसलों की तैयारी करें तथा बुआई हेतु खाद, उन्नतशील बीज की व्यवस्था करें।

तालिका क्रमांक-1 : टीकमगढ़ जिले में मानसून आने की तिथि तथा मानसून में कुल वर्षा
वर्ष
मानसून आगमन की तिथि
कुल वर्षा(जून से सितम्बर माह) मि.मी.
2001
26 जून
696.0
2002
20 जून
780.9
2003
27 जून
967.0
2004
16 जून
773.0
2005
30 जून
839.0
2006
28 जून
730.6
2007
  01 जुलाई
271.0
2008
12 जून
138.6
2009
25 जून
599.0
2010
  02 जुलाई
568.3
2011
20 जून
1511.1
2012
  07 जुलाई
1015.5
2013
15 जून
1372.2
2014
19 जून
598.9
2015
23 जून
490.6
2016
20 जून
885.9
2017
26 जून
594.1

टीकमगढ़ जिले में मानसून पूर्व (1-15 जून) वर्षा का तहसील स्तर पर वितरण में काफी अन्तर पाया गया है, जिसे तालिका क्रमांक-2 में दर्शाया गया है। जतारा, टीकमगढ़, पलेरा व पृथ्वीपुर को छोड़कर ओरछा, निवाड़ी तथा बल्देवगढ़ में कम वर्षा प्राप्त होती है। अत: किसान भाई, खरीफ फसलें लेते समय इस बात का ध्यान रखें तथा सिंचाई की व्यवस्था होने पर ही अधिक जल आवश्यकता वाली फसलें लगायें।

तालिका क्रमांक-2 : तहसील स्तरीय औसत वर्षा 2001-2017 (1-15 जून तक)
तहसील
कुल वर्षा (मि.मी.)
टीकमगढ़
316.6
बल्देवग
71.2
जतारा
204.0
पलेरा
156.0
निवाडी
130.0
प्रथ्वीपुर्
147.3
ओरछा
135.9